18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़
पड़ोसी जिलों में भी विरोधी कांग्रेसियों को रोकने के हैं पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर हैं पुलिस की नजर
Play video

पड़ोसी जिलों में भी विरोधी कांग्रेसियों को रोकने के हैं पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर हैं पुलिस की नजर

काले झण्डे दिखाक पीएम के दौरे का विरोध करने की बात

Google source verification

रायगढ़. जांजगीर चांपा के पुलिस ग्राउंड में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जांजगीर चांपा पहुंचने वाले हैं। हेलीपेड पर केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता करेंगे उनका स्वागत करेंगे। इसी बीच कांग्रेसियों ने काले झण्डे दिखाक पीएम के दौरे का विरोध करने की बात कही है। जिसके मद्देनजर पड़ोसी जिलों में भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है। रायगढ़ में कुछ कांग्रेसियों को गिरफ्तार भी किया गया है।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान जांजगीर में राज्य सरकार की अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित किसानों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के संक्षिप्त प्रवास के दौरान 22 सितंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रदेश सरकार की अटल विकास यात्रा के तहत आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

वे इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता को लगभग तीन हजार 305 करोड़ रूपए की सड़क और रेल परियोजना की सौगात देंगे। मोदी लगभग साढ़े तीन साल में छठवीं बार छत्तीसगढ़ की जनता से रू-ब-रू होने जा रहे हैं। मोदी जांजगीर में एक हजार 607 करोड़ की बिलासपुर-पथरापाली फोरलेन सड़क और एक हजार 697 करोड़ 79 लाख रूपए की बिलासपुर-अनूपपुर तीसरी रेललाइन परियोजना का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।