9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने कांग्रेस कार्यालय में रखी गई बैठक, कांग्रेस करेगी जेल भरो आंदोलन
Play video

प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार करने कांग्रेस कार्यालय में रखी गई बैठक, कांग्रेस करेगी जेल भरो आंदोलन

कांग्रेस के द्वारा रायपुर में प्रदर्शन किया जा चुका
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Sep 2018, 5:22 PM IST

रायगढ़. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को सीडी कांड में गिरफ्तार किए जाने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के द्वारा रायपुर में प्रदर्शन किया जा चुका है। वहीं अब जिला व ब्लॉक स्तर पर भी इस बात को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इस बात को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी में एक बैठक आयोजित की गई थी।

इस बैठक में प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रवक्ता संजय देवांगन ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जाना है। इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों द्वारा जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता संजय देवांगन ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार निरंकुश हो चुकी है।

इस निरंकुशता पर लगाम लगाने का समय आ चुका है। कांग्रेस का हर एक सिपाही इसके लिए तैयार है। वही उनका कहना था कि गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के गिरफ्तारी के विरोध में जेल भरो आंदोलन किया जाना है। इस बात को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।