19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
Video Gallery : भड़के सफाईकर्मी बोले काम के बादले दाम मांगता है सफाई दारोगा
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / Videos / Video Gallery : भड़के सफाईकर्मी बोले काम के बादले दाम मांगता है सफाई दारोगा

Video Gallery : भड़के सफाईकर्मी बोले काम के बादले दाम मांगता है सफाई दारोगा

मनमानी और अवैध वसूली का आरोप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 12 Sep 2018, 6:12 PM IST

रायगढ़. नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। तीन दिनों से उनकी हड़ताल चल रही है मान-मनौव्वल के सभी प्रयास अब तक फेल हो चुके हैं। निगम के सफाई कर्मचारी कई संगीन आरोप सफाई दारोगा पर लगा रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है सफाई दारोगा सूर्यमणि त्रिपाठी की ओर से न केवल उन्हें प्रताडि़त किया जाता है बल्कि उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग की जाती है। आलम यह है कि ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं इसके बाद भी इस बात की गारंटी नहीं होती है कि पैसे देने के बाद उन्हें पूरे माह काम मिल पाएगा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि इस बात की शिकायत पांच बार नगर निगम के आयुक्त से की गई है लेकिन आयुक्त संबंधित सफाई दारोगा को अपना बड़ा भाई कहकर उनकी बात को अनदेखी कर रहे हैं।

ऐसे में परेशान होकर लगभग 200 सफाई कर्मी न सिर्फ हड़ताल पर चले गए हैं बल्कि अब अपनी शिकायत आयुक्त की बजाए कलक्टर तक पहुंचा रहे हैं। बुधवार को इनकी हड़ताल का तीसरा दिन था। निगम के अधिकारी यह कह रहे हैं कि ये लोग जल्द ही वापस आ जाएंगे लेकिन कर्मचारी बिना अपनी मांग को पूरा करवाए वापस काम पर लौटने से मना कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इसके लिए लगातार दबाव भी अधिकारी बना रहे हैं।


दूसरी ओर इनके हड़ताल पर जाने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। आधे लोग काम कर रहे हैं तो आधे लोग हड़ताल में हैं।