12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
विधानसभा में नजर आए अजीबोगरीब बाबा, पहनते हैं दस किलो की कंठी माला
Play video

विधानसभा में नजर आए अजीबोगरीब बाबा, पहनते हैं दस किलो की कंठी माला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के पामगढ़ इलाके के रहने वाले बाबा रामलाल बुधवार को विधानसभा परिसर में चर्चा का केंद्र बने रहे।
Google source verification

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के पामगढ़ इलाके के रहने वाले बाबा रामलाल बुधवार को विधानसभा परिसर में चर्चा का केंद्र बने रहे। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने विधानसभा में उनके घूमने को लेकर सवाल उठाया। बृहस्पति सिंह ने कहा – एक बाबा विधानसभा परिसर में घूम रहे हैं। पता लगाना चाहिए कि वे कौन है? अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा- कभी भी कुछ भी सवाल नहीं पूछना चाहिए। मैं बाबा को व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं वे सज्जन व्यक्ति हैं। मैंने स्वयं उनके साथ फोटो खिंचवाई है।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बाबा रामलाल ने बताया कि वे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हैं और विधायक अंबेश जांगड़े के द्वारा प्रवेश पास बनाए जाने के बाद विधानसभा घूमने आए हैं। लगभग साढ़े दस किलो की कंठी माला के साथ विधानसभा का भ्रमण करने वाले बाबा ने कहा कि वे यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विजय दिलाने का संकल्प लेकर आए थे और जल्द ही हवाई जहाज से अमरनाथ की यात्रा पर निकल जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़