7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
12 को दंतेवाड़ा से होगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, शाह करेंगे शुभारंभ
Play video

12 को दंतेवाड़ा से होगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत, शाह करेंगे शुभारंभ

प्रदेश प्रभारी ओम माथुर-जाम्वाल ने की पूजा, रथ रवाना
Google source verification

रायपुर. बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का रथ सोमवार को प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से दंतेवाड़ा और जशपुर के लिए रवाना हो गया। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जाम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय समेत पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रथ का पूजन कर रवाना किया गया। यह यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा और 16 सितंबर को जशपुर से निकलेगी। 12 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वहीं जशपुर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।