
रायपुर. आगामी विधानसभा का चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग जोर पकडऩे लगी है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बुधवार को अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्टर व राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को बैलेट पेपर से चुनाव कराने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर बसपा रायपुर लोकसभा के जोन प्रभारी संजय गजभिये ने कहा कि हम निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए मतपत्र पर वोटिंग कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी से कराने की भी मांग की है।