29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CG News: डिप्टी सीएम शर्मा बोले- बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को कांग्रेस वोटबैंक समझती
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Videos / CG News: डिप्टी सीएम शर्मा बोले- बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को कांग्रेस वोटबैंक समझती

CG News: डिप्टी सीएम शर्मा बोले- बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को कांग्रेस वोटबैंक समझती

आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा घुसपैठियों की पहचान हेतु Chhattisgarh Police विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 29 Jun 2025, 3:03 AM IST

CG News : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर में शनिवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या (Rohingya) घुसपैठियों को कांग्रेसी अपना वोटबैंक (Vote Bank) समझते हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आंतरिक सुरक्षा (Internal Security) को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों में सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी (Bangladeshi) नागरिकों अथवा उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी भय के राष्ट्रहित में सहयोग कर सकें।

यह भी पढ़ें : 100 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी