27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ डीएड, बीएड प्रशिक्षित संघ ने किया प्रदर्शन
Play video

शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ डीएड, बीएड प्रशिक्षित संघ ने किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ डीएड, बीएड प्रशिक्षित संघ ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 6 Jul 2018, 6:01 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ डीएड, बीएड प्रशिक्षित संघ ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। संघ के आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी।

इससे पहले शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छग डीएड, बीएड प्रशिक्षित संघ के प्रशिक्षित बेरोजगार एक जुलाई से आमरण अनशन पर हैं। पहले भी संघ द्वारा शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर सभी जिलों के कलक्टर से लेकर शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री तक ज्ञापन सौंप चुके हैं, पर शासन से कोई जवाब नहीं मिला।

15 जून से भूख हड़ताल में बैठे प्रशिक्षित द्वारा 23 जून को शिक्षामंत्री का निवास घेरने का प्रयास किया गया। उस दिन उन्हें १ जुलाई तक उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। इस पर उन्होंने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया। लेकिन शासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर संघ फिर से धरने पर बैठ गया है।