
रायपुर. छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले अनियमित कर्मचारी संध की हड़ताल 18 वें दिन भी जारी है। महासंघ के राज्यस्तरीय हड़ताल में पूरे प्रदेश से अनियमित कर्मचारी इदगाह भाठा मैदान पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। कैबिनेट की बैठक में संविदा महिला कर्मियों को खुश करने के लिए उन्हे 180 दिनों का मातृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया है।