
रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी प्रमुख चौक चौराहों पर भाजपा के चारो जनप्रतिनिधियों के पोस्टर चिपकाए हैं। इन पोस्टरों में सांसद रमेश बैस , कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , परिवहन मंत्री राजेश मूणत और श्री चंद सुंदरानी के लापता होने का जिक्र किया गया हैं। कांग्रेसियों का कहना हैं कि ये भाजपा के यह चारो प्रतिनिधि वर्षों से जनसम्पर्क से दूर है , इसलिए उन्हें ढूंढने के लिए ये पोस्टर लगाए गए है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब जब चुनाव को केवल 1 वर्ष ही रह गया है तो भाजपा सरकार जगह जगह जाकर जनसम्पर्क रैलियां कर रही है। जबकि बीते 4 सालों से बीजेपी का जनता से कोई संपर्क नहीं रहा है।