11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
युवक और महिला की पिटाई करते कांग्रेस पार्षद का वीडियो वायरल
Play video

युवक और महिला की पिटाई करते कांग्रेस पार्षद का वीडियो वायरल

- पीड़ित महिला और युवक ने अजाक थाने में की शिकायत- पार्षद कार्यालय में तोडफ़ोड़ करने का आरोप- पार्षद की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Google source verification

रायपुर। राजधानी में एक युवक की पिटाई करते हुए कांग्रेस पार्षद का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी और उसके समर्थक लाठी लेकर एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। युवक की मां पार्षद और उसके समर्थकों को रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन हमलावर महिला से भी गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला और उसके बेटे के साथ भाजपा नेताओं ने विशेष थाना पहुंचकर पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत की। दूसरी ओर पार्षद अंसारी ने पार्षद ने कार्यालय में तोडफ़ोड़ और गाली-गलौज करने की शिकायत करते हुए वीडियो में मार खाते नजर आने वाले युवक और उसके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।

सोमवार को सोशल मीडिया में जय धु्रव की कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी और कुछ युवकों द्वारा पिटाई इंद्रावती कॉलोनी में पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में जय को कुछ लोग पीट रहे थे। और जय की मां मीना धु्रव उन्हें पीटने से रोकते हुए दिख रही थी। वीडियो के आधार पर शहर भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व अन्य भाजपा नेता जय और मीना के साथ विशेष थाना पहुंचे। और पार्षद अंसारी व अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

क्या है मामला
रविवार को दोपहर पार्षद कामरान अपने वार्ड कार्यालय में थे। उस दौरान जय, सोहन नायक, इंदर नायक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए कार्यालय में तोडफ़ोड़ किए। पार्षद कामरान के मुताबिक जय नशे में धुत था और वह किसी को भी मारने उतारू था। पत्थर फेंक रहा था। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई। पुलिस ने जय, सोहन और इंदर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

parsad.jpg

मारपीट का वीडियो बना
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो उसी समय का है। युवकों के गाली-गलौज और तोडफ़ोड़ से नाराज पार्षद के समर्थकों ने भी उनकी पिटाई शुरू कर दी थी। पार्षद कामरान ने भी मारपीट की। उसी समय किसी ने पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वॉयरल कर दिया। फिलहाल पार्षद द्वारा खुलेआम मारपीट करने को लेकर भाजपा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।

मीना धु्रव और जय की ओर से कामरान अंसारी के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है। और गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-कविता धुव्रे, टीआई, अजाक थाना, रायपुर

वार्ड में नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार शिकायत कर रहा था। इस कारण मेरे वार्ड कार्यालय में हमला किया गया। तोडफ़ोड़ करते हुए गाली-गलौज व धमकी दी गई। आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत किया गया है। सोशल मीडिया में पूरा वीडियो नहीं दिखाया जा रहा है। जो वीडियो दिखाया जा रहा है, उससे पहले आरोपी ने नशे में काफी उत्पात मचाते हुए कई लोगों पर हमला करने की कोशिश की थी।
-कामरान अंसारी, पार्षद, लालबहादुर शास्त्री वार्ड-34, रायपुर

पार्षद खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए आदिवासी समाज की महिला और उसके बेटे की पिटाई कर रहे हैं। कांग्रेस पार्षद द्वारा कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है। पीडि़तों को उचित न्याय मिलना चाहिए। जनप्रतिनिधियों का एेसा व्यवहार अशोभनीय है।
-श्रीचंद सुंदरानी, अध्यक्ष, शहर भाजपा, रायपुर