23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
डागा गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य पद का मामला फिर पकड़ा तूल, असिस्टेंट प्रोफेसर ने कही ये बात
Play video

डागा गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य पद का मामला फिर पकड़ा तूल, असिस्टेंट प्रोफेसर ने कही ये बात

राजधानी के पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज में कॉलेज प्रबंधन और असिस्टेंट प्रोफेसर डीके दुबे के बीच चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 29 Sep 2018, 7:26 PM IST

रायपुर. राजधानी के पीजी डागा गर्ल्स कॉलेज में कॉलेज प्रबंधन और असिस्टेंट प्रोफेसर डीके दुबे के बीच चल रहे विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर डीके दुबे के लगातार विरोध के चलते प्राध्यापक संगीता घई को प्राचार्य पद का प्रभार दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन को आना पड़ा। शनिवार सुबह जब कार्यालय खाली कराने पुलिस और प्रशासन पहुंची तो असिस्टेंट प्रोफेसर डीके दुबे और उनके परिवार के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

असिस्टेंट प्रोफेसर डीके दुबे ने प्राचार्य पद संगीता घई को दिए जाने का विरोध किया और कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही पद छोडऩे की बात कही। दरअसल, कॉलेज प्रबंधन ने डीके दुबे को प्राचार्य के पद से निलंबित कर दिया। डीके दुबे ने कॉलेज प्रबंधन के इस फैसले को मानने से इनकार करते हुए कोर्ट में चुनौती दे दी। उनका कहना है कि कॉलेज प्रबंधन को कोई अधिकार नहीं है।