12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
मतदान के दौरान भाजपा- जोगी कांग्रेस के बीच मारपीट
Play video

मतदान के दौरान भाजपा- जोगी कांग्रेस के बीच मारपीट

प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की

Google source verification

रायपुर.
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दिन शुक्रवार को भाजपा और जोगी कांग्रेस के बीच मारपीट हो गई। मामला बिलासपुर संभाग के लोरमी विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ का है। इस सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव चुनाव लड़ रहे हैं, तो वहीं जोगी कांग्रेस ने सागर सिंह बैस को प्रत्याशी बनाया है। मतदान के दौरान जोगी कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह मतदान स्थल पर एक भाजपा के कार्यकर्ता के साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर दी। इससे वहां के भाजपा कार्यकर्ता भी नाराज हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झूमा झटकी भी होने लगी। थोड़ी देर पर भाजपा प्रत्याशी अरुण साव भी पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान स्थल पर मौजूद चुनाव अधिकारियों से इसकी शिकायत करते हुए जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।