
रायपुर. सावन सोमवार के आखिरी दिन सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बिरगांव के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से भगवान शिव का जलाभिषेक हो रहा है और वहां भी भगवान को जल चढ़ाने भक्तों की भीड़ लगी हुई है। आज महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर भक्त यहां से महादेवघाट स्थित हटकेश्वर धाम तक कांवर यात्रा निकालेंगे।