3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

बिना मास्क घूम रहे महापौर के भतीजे को पुलिस ने रोका तो सस्पेंड करवाने की दे दी धमकी

महापौर के भतीजे के बिगड़े बोल....- मामला मीडिया में पहुंचा तो देर शाम जुर्माना चुकाया- सोशल मीडिया में चालान की दो पर्चियां वायरल

Google source verification

रायपुर । राजधानी रायपुर लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन हो इसलिए जिला प्रशासन के निर्देश पर रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने चौक-चौराहों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। चौक-चौराहों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बेवजह घर से बाहर निकले लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

मंगलवार को जयस्तंभ चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने सीजी 04 डीआर 8026 टीवीएस स्कूटी में सवार दो युवकों को रोका। स्कूटी चला रहे युवक ने मास्क नहीं पहना था, तो चौक में मौजूद पुलिसकर्मी समझाइश देने लगे। पुलिसकर्मियों की समझाइश युवक को नागवार गुजरी और युवक खुद को महापौर एजाज ढेबर का भतीजा बताते हुए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करवाने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बीच में हस्तक्षेप किया तो युवक ने पुलिस अधिकारियों को किसी से फोन में बात करवाई और देख लेने की बात कहते हुए वहां से रवाना हो गया।

Read More : राजधानी अस्पताल अग्निकांड : संचालकों को नहीं ढूंढ सकी पुलिस, इधर, प्रबंधन ने दूसरी जगह इलाज शुरू करने मांगी अनुमति

सोशल मीडिया में चला वीडियो तो कटवाया चालान
मंगलवार की शाम तक पुलिसकर्मियों व युवक के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर शाम युवक के नाम से निगम में मास्क नहीं पहनने का जुर्माना पटाया गया और रसीद सोशल मीडिया में महापौर के करीबियों ने वायरल कर दी। रसीद के साथ स्पष्टीकरण भी जारी किया गया कि महापौर के भतीजे ने मास्क नहीं पहना था, इसलिए चालान उनके द्वारा पटाया गया है।

दो रसीदों से निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल
महापौर के भतीजे के नाम से सोशल मीडिया में दो रसीद वायरल की गई। एक रसीद में 500 रुपए लिखा था और दूसरी रसीद में 5 रुपए लिखा हुआ था। सोशल मीडिया यूजर्स दो रसीद के कारनामे को निगम की लापरवाही और रसूख का दबाव कह रहे हैं।

Read More : 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को भी लगेगा कोरोना वायरस टीका

मामले की जानकारी लेने के लिए पत्रिका टीम ने निगम अधिकारियों को फोन किया और मैसेज किया। लेकिन महापौर के भतीेजे का मामला होने की वजह से निगम अधिकारी पूरे मामले में बयानबाजी करने से बचते रहे।

देर शाम जयस्तंभ चौक में एक युवक ने खुद को महापौर का भतीजा बताते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बहसबाजी की थी। शिकायत नहीं आने पर युवक के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।
– केके बाजपेयी, निरीक्षक, गोल बाजार

———-
कोई भी हो नियम सबके लिए बराबर है। मेरे भतीजे ने मास्क नहीं लगाया था तो निगमकर्मियों ने उसका चालान काटा है। लॉकडाउन के नियमों का सभी को पालन करना है।
– एजाज ढेबर, महापौर, रायपुर।

———

Read More : खेल रहा 12 वर्षीय बेटा बोला- मुझे करैत ने डस लिया है, घरवालों ने समझा मजाक, फिर…