25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
पद्मश्री,पूर्व आईएएस, राज्य अलंकरण से पुरस्कृत  13 कलाकारों ने थामा भाजपा का दामन
Play video

पद्मश्री,पूर्व आईएएस, राज्य अलंकरण से पुरस्कृत 13 कलाकारों ने थामा भाजपा का दामन

पद्मश्री,पूर्व आईएएस, राज्य अलंकरण से पुरस्कृत 13 कलाकारों ने थामा भाजपा का दामन
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shiv Kumar Sharma

•

Updated: 1 Jun 2023, 7:19 PM IST

रायपुर@भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर गुरुवार को छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्तियों ने सैकड़ों साथियों-प्रशंसकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। भाजपा में प्रवेश करने वालों में पद्मश्री सम्मान प्राप्त हस्तियां, पूर्व आईएएस, समाज प्रमुख, जन प्रतिनिधि, किसान, छात्र, अधिवक्ता, फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोडक्शन मैनेजर,व्यापार जगत की मशहूर हस्तियां, राज्यअलंकरण पुरस्कार से पुरस्कृत और अंतरराष्ट्रीय ख्यति प्राप्त छत्तीसगढ़ी लोककला के अग्रणी कलाकार शामिल हैं।
भाजपा प्रवेश करने वालों में विभिन्न विधाओं के राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हस्तियां, पद्मश्री राधेश्याम बारले के नेतृत्व में, दुर्ग संभाग के 169 कलाकारों के साथ ही रायपुर संभाग के लगभग 100 व बिलासपुर संभाग के 28 कलाकारों सहित 309 कलाकारों ने भाजपा प्रवेश किया। इसी तरह पद्मश्री अनुज शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के एक दर्जन कलाकारों और आधा दर्जन प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, प्रोड्क्शन मैनेजर , एक दर्जन कृषकों सहित 52 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया जिनमें छात्र, व्यापारी और अधिवक्ता भी शामिल हैं।

रायपुर संभाग के गोंड आदिवासी समाज के प्रमुख युवा समाजसेवी विजय ध्रुव के नेतृत्व में धमतरी-सिहावा क्षेत्र के साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, कुर्मी समाज और अनुसूचित जाति वर्ग के 35 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुए एक भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ,प्रदेश महामंत्री द्वय केदार कश्यप व विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत,प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।