18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
अमृतम् जलम्: पत्रिका के साथ मिलकर लोग कर रहे पर्यावरण से दोस्ती
Play video

अमृतम् जलम्: पत्रिका के साथ मिलकर लोग कर रहे पर्यावरण से दोस्ती

पत्रिका के साथ मिलकर मधुधारा महिला गठन ने आज यहां योगा शिविर का आयोजन किया

Google source verification

रायपुर . राजधानी रायपुर में बढ़ते तालाबों की प्रदुषण को कम करने व लोगों का पर्यावरण की ओर ध्यान केंन्द्रित करने के लिए पत्रिका ने “अमृतम् जलम्” मिशन की शुरुआत की। जिसके तहत पत्रिका ने डंगनिया स्थित तालाब को गोद लिया है और उसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाई है। इसलिए हर रविवार सुबह तालाब की सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसके साथ ही यहां काफी सारी मनोरंजन का भी आयोजन किया जाता है। हर रविवार यहां तालाबों की सफाई के लिए लोग हाथ बंटाकर पत्रिका के इस अभियान में उनका साथ देते हैं। यहां हर हफ्ते फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जाता है। जहां निशुल्क बीपी, शुगर आदि की जांच की जाती है।

 

इस हफ्ते मधुधारा महिला गठन द्वारा यहां महिलाओं व बच्चों के लिए योगा कैंप का भी आयोजन किया गया था। जहां ट्रेनर ने योगा टिप्स भी दिए। ‘पत्रिका के अतृमं जलम्’ अभियान से डगनिया तालाब के आसपास रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। लोगों को एक नया निस्तारी घाट मिल गया है, जिसका निर्माण शुरू हो चुका है। इस रविवार को भी विभिन्न संगठन तालाब की सफाई में श्रमदान करने हाथ आगे बढ़ाया। लगातार चल रहे अमृतं जलम् अभियान को देखते हुए इस तालाब के सौंदर्यीकरण की तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है।