25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
पत्रिका हमराह : योग, मस्ती और धमाल से शुरू हुई सुबह
Play video

पत्रिका हमराह : योग, मस्ती और धमाल से शुरू हुई सुबह

पत्रिका हमराह : योग, मस्ती और धमाल से शुरू हुई सुबह
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shiv Kumar Sharma

•

Updated: 12 Mar 2023, 11:44 PM IST

रायपुर. अनुपम गार्डन, जीई रोड में पत्रिका का लोकप्रिय कार्यक्रम हमराह रविवार को सुबह 7 बजे हुआ। इस बार हमराह में फन एवं हेल्थ अवेयरनेस एक्टिविटी के कार्यक्रम का शहर के विधायक विकास उपाध्याय , समासेजी सगंठन, युवा व महिलाओं के साथ बच्चों ने खूब लुफ्त उठाया। वहीं हमराह में 400 से अधिक शहरवासियों ने हिस्सा लिया। हमराह का शुभारंभ योग आयोग के अनिता व सर्वोदय विद्यालय की आरती मिश्रा ने ताड़ासन, चक्रासन, भुजंगासन, वृक्षासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास से कराया। इसके साथ “स्टे फिट विथ मी” ग्रुप की संस्थापिका शुभांगी जुंबा एवं एरोबिक्स का ऊर्जावान प्रदर्शन किया।

शहरवासियों को एक मंच पर जोड़ने का भी कार्य : विकास

विधायक विकास उपाध्याय ने होली की बधाई देते हुए कहा कि पत्रिका समूह द्वारा चलाया जा रहा हमराह कार्यक्रम एक ऐसा आयोजन है, जो लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ शहरवासियों को एक मंच पर जोड़ने का भी कार्य करता है। पत्रिका समूह हमेशा से जन सरोकार का कार्य करता आ रहा है, अमृतम-जलम से शहर के तालाबों की सफाई की जाती है। हमराह में लगातार शहरवासी जुड़ रहे हैं।