
हमले की सुचना मिलते ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ डीजी से बात की और हमले की जानकारी ली. उन्होंने शहीद जवानो के प्रति शोक व्यक्त किया है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ है. इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हुए हैं. ये हमला सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुआ है. मिली जानकारी अनुसार नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एंटी लैण्ड माइन व्हीकल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया।
जिसमें 9 जवान शहीद हो गए और 25 जवान घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. नक्सल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें 9 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं, घायल जवानों को रायपुर भेजे जा रहे हैं। इस हमले में कुछ नक्सली भी मारे गए हैं।