रायपुर. केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट (SC/ST Act) में संशोधन कर उसे मूल स्वरूप में बहाल करने के विरोध में सवर्ण समुदाय के संगठनों ने आज यानी 6 सितंबर को भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है।देश के कई इलाकों से सवर्ण संगठनों के भारत बंद के मद्देनजर एहतियातन कदम उठाए गये हैं।
रायपुर के आज़ाद चौक पे एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ युवा विप्रा संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया।