
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आपातकालीन नंबर 112 का ट्रायल आज घडी चौक में किया गया। इस गाड़ी के ऊपर 3 कैमरे लगे हुए है। साथ ही इमरजेंसी में उपयोग होने वाली सभी तरह की सुविधाएं इसमें मौजूद है। इस नंबर को डॉयल करने से एमरजेंसी में एक साथ 3 सुविधाएं मिलेंगी। जिनमें एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस शामिल है।