
Video: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में हुए घोटाले के विरोध में एनएसयूआई ने ‘भ्रष्टाचार की बारात’ निकालकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। बारात में कुलपति का मुखौटा पहनकर एक व्यक्ति को घोड़े पर बैठाया गया, दूल्हे की तरह सजाया गया और नकली नोटों से भरा सूटकेस ‘दहेज’ में दिया गया।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नाचते हुए आधे किलोमीटर लंबी सांकेतिक बारात निकाली। इस बारात में एक व्यक्ति ने मंत्री का मुखौटा पहनकर हिस्सा लिया और कुलपति की ‘भ्रष्टाचार की बहू’ से प्रतीकात्मक शादी कराई गई।