
रायपुर. राजधानी में खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक महिला और युवक की पिटाई करते हुए कांग्रेस पार्षद का वीडियो वॉयरल हुआ है। वीडियो में कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी और उसके समर्थक लाठी लेकर एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं।
युवक की पिटाई करने वालों को एक महिला रोकने की कोशिश करती नजर आ रही है। लेकिन हमलावर महिला से भी गाली-गलौज कर रहे हैं। घटना का वीडियो वॉयरल होने के बाद पीड़ित युवक के साथ भाजपा नेताओं ने विशेष थाना में पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत की है। दूसरी ओर पार्षद की शिकायत पर मार खाने वाले युवक और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।