
रायपुर. गरियाबंद के धवलपुर के कुछ कांवरिया जल चढ़ाने भगवान भोलेनाथ के मंदिर टोनही डबरी गए थे। जहां रात में मंदिर प्रांगण में सोते वक़्त उनके एक साथी को सांप ने डस लिया।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के धवलपुर गांव के कुछ कांवरिया जल चढ़ाने अपने दल के साथ टोनही डबरी की ओर गए थे। जहां रात हो जाने के कारण वो मंदिर प्रांगण में ही सो गए। तभी उनके एक साथी खगेश यादव ने हाथ में कुछ काटने की बात कही पर मच्छर समझकर वो सब सो गए। सुबह उठकर जब उन्होंने देखा तो उनके कपड़ों में से एक सफ़ेद नाग निकला। खगेश यादव को तुरंत उसके साथी प्राथमिक उपचार के लिए छुरा लेकर गए जहाँ से डॉक्टर्स ने उसे रायपुर रेफर किया। जहाँ इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।
VIDEO By Dinesh Yadu