28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस को तगड़ा झटका, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
Play video

चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस को तगड़ा झटका, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के लिए बुरी खबर आ रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

Google source verification

रायपुर. विधानसभा चुनाव से पहले ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के लिए बुरी खबर आ रही है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के बेमेतरा और बालोद जिला के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। जोगी कांग्रेस से नाता तोडऩे के बाद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रायपुर के कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे एक दिन पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) कोर कमेटी की लगातार उपेक्षा और कोरिया में मनमानी पदाधिकारियों की नियुक्ति से नाराज होकर कोरिया जिलाध्यक्ष, दो जिला उपाध्यक्ष सहित करीब 500 कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है।