27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजगढ़
Video: घर में चल रहा था देह व्यापार! अचानक पहुंच गई पुलिस…
Play video

Video: घर में चल रहा था देह व्यापार! अचानक पहुंच गई पुलिस…

चार लड़कियों के साथ एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 Aug 2018, 5:39 PM IST

राजगढ़। जिले के ब्यावरा में राजगढ़ बाइपास चौराहे पर स्थित एक घर से शनिवार को पुलिस ने चार लड़कियों के साथ एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। यह पकड़ी गईं लड़कियां महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल कॉल गर्ल बताई जाती हैं।

बताया जाता है कि इस घर के संबंध में पुलिस को रहवासियों से लगातार शिकायतें मिली थी कि यहां देह व्यापार चल रहा है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ब्यावरा स्थित इस घर पर दबिश दी। रहवासियों का आरोप है कि करीब 8 से 10 साल से यहां सरेआम देह व्यापार किया जाता है।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ बाइपास चौराहा की श्रीराम कॉलोनी में मूखबीर की सूचना पर डायल-100 पहुंची, वहां से तीन युवतियां, एक महिला सहित सोयतकलां निवासी एक युवक मिला।
पुलिस सभी को थाने ले गई जहां पूछताछ में बाइपास पर ही रहने वाली महिला ने बताया कि ये तीनों लड़कियां मेरी दोस्त हैं, हम लोग भोपाल से ही साथ रहते हैं और चित्तौडग़ढ़ घूमने गए थे।

वहीं राजगढ़ एसपी सिमाला प्रसाद का कहना है कि यदि मेरे पास शिकायत आती है तो मैं नियमानुसार कार्रवाई करवाती ही हूं। मैं संबंधित थाने में बात करती हूं, पूछताछ और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मैं बात करती हूं।