11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजसमंद
VIDEO : आखिर पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, फिर उसका मुंह और पंजे हो गए लहूलुहान… क्या थी वजह, देखें खबर
Play video

VIDEO : आखिर पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, फिर उसका मुंह और पंजे हो गए लहूलुहान… क्या थी वजह, देखें खबर

जिले के तलाई (केलवा) गांव का मामला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Laxman Singh Rathore

•

Updated: 25 Apr 2018, 1:55 PM IST

मार्बल माइनिंग क्षेत्र में लम्बे समय से विचरण करते हुए केलवा के तलाई में दर्जनों मवेशियों को अपना निवाला बना दिया। पैंथर के क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों, मार्बल लफरों व पत्थरों में छुपे रहने से लोगों में डर व दहशत व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने पैंथर को पकडऩे के लिए तलाई गांव में पिंजरा भी लगाया, मगर पैंथर पकड़ में नहीं आया। पैंथर के पिंजरे में कैद होने के बाद बड़ी तादाद में ग्रामीण व युवक पहुंच गए और पिंजरे के पास खड़े होकर सेल्फी खींचने व वीडियो बनाने लग गए, जिससे आक्रोशित पैंथर ने पिंजरे पर पंजे मारे और मुंह पटका, जिससे वजह बुरी तरह से जख्मी हो गया। बाद में वन विभाग के दल पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ हटी।

VIDEO : भरत रजक, केलवा