12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रांची
Video:बच्चा चोर समझकर युवक को पकड़ा, पुलिस छुड़ाने पहुंची तो हुआ पथराव
Play video

Video:बच्चा चोर समझकर युवक को पकड़ा, पुलिस छुड़ाने पहुंची तो हुआ पथराव

Watch: झारखंड में मॉब लिचिंग (Mob Lynching Jharkhand) , पुलिस (Jharkhand Police) पर हुआ पथराव, वीडियो आया (Mob Lynching Video) सामने, लोगों ने बच्चा चोरी के शक में युवक को बनाया बंधक...

Google source verification

(रांची,गोड्डा): गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह पंचायत में बुधवार को बच्चा चोर समझकर गांव वालों ने एक युवक को पकड़ लिया। युवक को पंचायत के मुखिया को सौंप दिया गया। पंचायत मुखिया ने मानसिक विक्षिप्त युवक को पंचायत भवन के कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। किसी तरह इस बात की सूचना पुलिस को मिली इसके बाद…


सूचना मिलते ही पुलिस (Jharkhand Police) मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की आक्रोशित भीड़ पुलिस पर टूट पड़ी। बेकाबू भीड़ ने पुलिस और वहां घटनास्थल पर पहुंचे पदाधिकारियों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की ओर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने की भी ख़बर है। जिसमें कई पुलिस कर्मी व पदाधिकारी घायल हो गए। पुलिस को हालात काबू करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने संबंधित युवक को ताला तोड़कर भवन से बाहर निकाला और अपने साथ ले गई।


बता दें कि जिला प्रशासन के कड़े निर्देशों के बाद भी बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान देकर ग्रामीण कानून को हाथ में ले रहे हैं। इससे पहले जिला प्रशासन ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर गांव में जागरूकता अभियान चलाया था।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें: शाह की हुंकार, पूरे देश से होंगे घुसपैठिये बाहर, लागू होगी NRC