4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहारनपुर
Breaking- सहारनपुर में ट्रक से टकराई इनोवा, एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर- देखें वीडियो
Play video

Breaking- सहारनपुर में ट्रक से टकराई इनोवा, एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर- देखें वीडियो

फतेहपुर थाना क्षेत्र में फतेहपुर कलसिया रोड पर दिन निकलते हुई दुर्घटना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 31 Jan 2018, 10:40 AM IST

सहारनपुर। फतेहपुर कलसिया रोड पर बुधवार को दिन निकलते ही हरियाणा के एक परिवार की इनोवा कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के ड्राइवर का पैर टूट गया और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाओं समेत पांच से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। फतेहपुर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सहारनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से दो को हायर सेंटर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- कासगंज हिंसा: राजनीतिक लोगों के प्रवेश पर रोक, रालोद की टीम आज करेगी जांच पड़ताल

यह भी पढ़ें- चंद्रग्रहण: 150 साल बाद आज दिखेगा सुपर ब्लड मून, भूलकर भी न करें ये काम

सुबह सात बजे हुआ हादसा

दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुई है। हरियाणा के यमुनानगर जिले का रहने वाला एक परिवार इनोवा कार से कहीं जा रहा था। फतेहपुर कलसिया रोड पर इनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। इस दुर्घटना में 45 वर्षीय पूनम पत्नी लवली निवासी चिचोली थाना यमुनानगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 50 वर्षीय संगीता, 40 वर्षीय बेबी और कार चला रहे 35 वर्षीय भूपेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से निकाल कर सीएससी पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएससी से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सहारनपुर रेफर कर दिया गया। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देखें वीडियो- यूपी के इस चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी चारों खाने चित

देखें वीडियो- यूपी का परिवहन विभाग अब दिखा रहा लोगों को जादू

तीन की हालत गंभीर

वहीं, पूनम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यमुनानगर से जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सहारनपुर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कुणाल जैन ने बताया कि दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है और हायर सेंटर के लिए भी सजेस्ट किया गया है।