4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर
कासगंज हिंसा: राजनीतिक लोगों के प्रवेश पर रोक, रालोद की टीम आज करेगी जांच पड़ताल
Play video

कासगंज हिंसा: राजनीतिक लोगों के प्रवेश पर रोक, रालोद की टीम आज करेगी जांच पड़ताल

राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा कासगंज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 31 Jan 2018, 9:57 AM IST

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद शहर में राजनीतिक लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद राष्ट्रीय लोकदल ने कासगंज भेजने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह टीम बुधवार को कासगंज जाएगी। राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश पश्चिम जोन के प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने बताया कि रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कासगंज में हुई घटना पर चिंता व्यक्त की है।

चंद्रग्रहण: 150 साल बाद आज दिखेगा सुपर ब्लड मून, भूलकर भी न करें ये काम

उन्होंने पीड़ि‍त परिवार से मिलने व घटना के कारणों की जांच और उसके तथ्यों की सही जानकारी के लिए राष्ट्रीय लोकदल की एक पांच सदस्यीय टीम गठित की है, जिसमें पूर्व विधायक व पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डाॅ. अनिल चौधरी, पूर्व विधायक व एससीएसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा से पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व मंत्री योगराज सिंह और पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर जयंत चौधरी को अवगत कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश