4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रग्रहण: 150 साल बाद आज दिखेगा सुपर ब्लड मून, भूलकर भी न करें ये काम

चंद्रगहण के चलते आज बंद रहेंगे मंदिर के कपाट, मेष, वृषभ अौर धनु के लिए फायदेमंद होगा यह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 31 Jan 2018, 12:01 PM IST

moon

नोएडा। साल 2018 का पहला खग्रास चंद्रग्रहण बुधवार को है। बताया जा रहा है कि आज चांद एकदम लाल चमकता हुआ दिखेगा। आज शाम को आसमान में सुपर ब्लड मून दिखेगा मतलब चमकता हुआ लाल। आज से 150 साल पहले ऐसा हुआ था। भारत में शाम 6.21 से 7.37 तक पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा दिखेगा। वहीं ग्रहण के समय भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता है, इसलिए मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। बुधवार सुबह 7 बजे से ही प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। वहीं, कई मंदिरों के कपाट शाम को बंद होंगे, जिस कारण शाम की आरती रात में होगी।

जानिए साल के पहले चंद्रगहण के बारे में, ऐसा करने से पूरा साल बीतेगा अच्छा

पूर्णिमा के दिन पड़ रहा चंद्रग्रहण

पंडित शिवा गौड़ ( शास्त्री ) के मुताबिक, आज पड़ने वाले खग्रास चंद्रग्रहण की अवधि कुल 3 घंटे 23 मिनट की होगी। पूर्णिमा होने के कारण भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना के लिए सुबह 8.28 तक का समय सही माना जा रहा है। इस वर्ष 2018 का पहला चंद्रग्रहण भी पूर्णिमा के दिन ही दिखाई देगा। चंद्रग्रहण का सर शाम को 5.58 से रात 8.41 तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी जबकि पूरे चंद्रग्रहण की अवधि 2 घंटे 43 मिनट 10 सेकंड की होगी।

Magh Purnima 2018 : जानिए इस बार माघ पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है चंद्रग्रहण, कैसे होगी पूजा

नहीं करें ये काम

पंडित शिवा गौड़ का कहना है कि ग्रहण के दौरान मूर्ति छूना, भोजन तथा नदी में स्नान करना वर्जित माना जाता है। सूतक काल के समय किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भोजन ग्रहण करने और पकाने से दूर रहना अच्छा माना जाता है। देवी देवताओं और तुलसी आदि को स्पर्श नहीं करना चाहिए। सूतक के दौरान गर्भवती स्त्री का घर से बाहर निकलना और ग्रहण देखना वर्जित माना जाता है। ये शिशु की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

150 साल बाद पड़ेगा 2018 का पहला chandra grahan कल, घोलेगा आपके जीवन में प्रेम रस !

इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

उन्‍होंने बताया कि यह चंद्रग्रहण मेष, वृषभ अौर धनु के लिए फायदेमंद होगा। वहीं, अन्य राशि के जातकों को संभलकर काम करने की जरूरत है। मिथुन राशि के जातक को सेहत के लिए सचेत रहना होगा। वहीं कर्क राशि के लिए दुर्घटना के संकेत हैं। सिंह राशि में तनाव रहेगा। कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को भगवान विष्णु और शिव की आराधना करनी चाहिए।

वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण आज, भूलकर भी न देखें कुआंरी लड़किया

क्‍या होता है चंद्र ग्रहण

चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाने को चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है।