30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना
डकैतों ने खोद दिए जंगल के रास्ते
Play video

डकैतों ने खोद दिए जंगल के रास्ते

मप्र- उप्र के इलाकों में पुलिस की सर्चिंग तेज

Google source verification

सतना. मप्र और उप्र के सीमाई इलाकों में सक्रिय साढ़े पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गिरोह की तलाश में पुलिस घूम रही है। खुद को बचाने के लिए डकैतों ने जंगल के कई रास्तों को खोद दिया है। ताकि पुलिस आसानी से उन तक नहीं पहुंच सके। बबुली के अलावा इन्हीं जंगलों में डकैत साधना पटेल और डकैत गौरी यादव भी सक्रिय है। हाल ही में आइजी चंचल शेखर और एसपी रियाज इकबाल ने सतना पुलिस की टीम को स्पेशल टास्क दिया है ताकि डकैत गिरोह को घेरने में आसानी हो। मझगवां थाना प्रभारी ओपी सिंह की टीम जब बेधक के बियावान जंगलों की ओर पहुंची तो वहां रास्ता टूटा मिला। जिसे सही करने के बाद पुहिलस आगे बढ़ सकी।