5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
165 रोगियों को मिला परामर्श
Play video

165 रोगियों को मिला परामर्श

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांंच एवं परामर्श शिविर आयोजित
Google source verification

सवाईमाधोपुर.एक निजी हॉस्पिटल, चमत्कारजी प्रबंध समिति, सकल दिगम्बर जैन समाज, सेवा मंडल चमत्कारजी एवं एस.बी.आई. पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आलनपुर स्थित चमत्कार जैन मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांंच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि शिविर में ज्वाइन्ट रिप्लेसमेन्ट एवं आर्थोस्कोपी रोग , न्यूरो सर्जरी , जनरल फिजिशियन एवं फिजीयोथैरेपीस्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 165 रोगियों की जांच की। और स्पाइन की बढ़ती हुई बीमारी की रोकथाम, घुटने के जोड़ को आप्रराईटिस से बचाव एवं आद्युनिक ईलाज की मरीजों को जानकरी दी। साथ ही ज्वाइन्ट रिप्लेसमेन्ट कराए हुए रोगियों ने भी अपने अनुभव को साझा किया। इससे पूर्व चमत्कारजी प्रबंध समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश छाबड़ा, समाज के उपाध्यक्ष लाड़ली प्रसाद बाकलीवाल, सहवरण सदस्य देवेन्द्र बाकलीवाल, सेवा मण्डल के अध्यक्ष महावीर बज, एस.बी.आई. पेंशनर्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष मोहनलाल कासलीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश जैन श्रीमाल एवं सुभाष अजमेरा ने चिकित्सकों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।
इसी क्रम में परिवहन विभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बजरिया के इंदिरा मैदान अम्बेडकर सर्किल पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया । जिसमे बस , ट्रक सहित अन्य करीब 55 वाहन चालकों की आँखों की नि:शुल्क जांच की गई । जिला परिवहन सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शविर में वाहन चालकों की आंखों की जाँच की गई साथ हीतीस चालकों को चश्मे के नम्बर दिए गए। जिन वाहन चालकों को चश्में के नम्बर दिये गए उन्हें सोमवार को होने वाले समापन समारोह में निशुल्क चश्में वितरित किए जाएंगे। नि: शुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर में सामान्य चिकित्सालय की टीम द्वारा नेत्र चिकित्सा सहायक डॉ.धनराज गुप्ता के नेतृत्व में वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई । इस दौरान परिवहन सहायक राजेन्द्र जाखड़, विवेक जाट आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़