22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
यहां सुंगधित पुष्पों से किया बाबा श्याम का श्रृंगार, झांकी देखने उमड़े भक्त
Play video

यहां सुंगधित पुष्पों से किया बाबा श्याम का श्रृंगार, झांकी देखने उमड़े भक्त

श्याम भजन संध्या का आयोजन
Google source verification

सवाईमाधोपुर. शिवाड़ कस्बे में शनिवार देर रात को एक पैराडाइज में जय श्री श्याम प्रेम मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन रखा गया। इसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान बाबा श्याम का दरबार भी सजाया गया।
भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक पुरूषोत्तम बृजवासी ने ‘हर दर्द की दवा है मोहन की गली मेंÓ.. ‘कीर्तन की हैं रात बाबा आज थाने आणो हैÓ.. जिसके सिर पर श्याम प्यारे की दया का हाथ है हर पल कन्हैया रहता उसके साथ है..जैसे भजनों की गूंज से शिवाड़ में खाटू श्याम की भक्ति से सरोबार हो गई। इसके बाद ज्योति गौतम एवं रानू सैन ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपक गौतम,सुनील गौतम,गौतम शर्मा ने ‘बोलो बोलो सांवरे आप कैसे होÓ दुनिया में डंका बाजे श्याम का..सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता हैं किस्मत वालो से मिलने श्याम आता हैं आदि भजनों से उपस्थित महिला-पुरुषो व युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया । हारे के सहारे आजा आदि भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा । एक ओर जहां भजनों पर खाटूश्याम के भकत झूम रहे थे,वही दूसरी ओर पांडाल में बैठे हर श्रद्धालुओं पर श्याम की भक्ति का रंग चढ़ा था। मंच पर एक ओर खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाया गया व दूसरी ओर बाबा बर्फानी की झांकी सजाई गई। वही विभिन्न सुंगधित पुष्पों से बाबा का मनोहारी श्रृंगार किया। रात आठ बजे बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। दरबार व अखंड ज्योत के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा एवं खाटू श्याम सेवको ने बाबा के दरबार में छप्पन भोग लगाया। इत्र व पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान समिति के सदस्य विशेष परिधानों में नजर आए। इस मौके पर श्री श्याम प्रेम मित्र मंडल समिति के राजेश सैनी, कमलेश जैन, मोनू सिंह, सूरज सैनी, आशीष सोनी, राहुल शर्मा, कमलेश कुशवाह, कैलाश जांगिड़, हर्षित शर्मा, घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट से जुड़े प्रेमप्रकाश शमा, शंभू मिश्रा, सीताराम गुर्जर, सुशील जैन, लोकेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में देई नैनव, टोंक, निवाई, जयपुर, सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, सारसोप आदि जगहों से श्याम भक्त मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़