सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में होली का पर्व मनाया गया। यहां साढ़े बजे से बजे बाद जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में होलिका दहन किया गया। यहां शुभ मुहूर्त गोधूलि बेला में शाम 6:30 से 6:50 बजे तक होलिका का दहन किया। होलिका दहन से पहले लोग इस दौरान होलिका की पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद मुहूर्त के अनुसार सभी जगह होलिका दहन किया गया।
होली के अवसर पर लोगों ने अपने अपने गली-मोहल्लों में होलिका दहन से पहले आकर्षक सजावट की। जैसे ही होलिका दहन का समय होते ही महिलाएं गीत गाती हुई विभिन्न स्थानों पर बनाई गई होलिका के पास गई। यहां पर विधि-विधान अनुसार होलिका पूजन किया। इसके बाद मंगल की कामना करते हुए होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान लोग लोग होलिका की परिक्रमा करते हुए भी दिखाई दिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार लोग होलिका में अपनी फसल को पकाकर अपने घर ले गए। होलिका दहन के बाद यहां लोग हरिनाम संकीर्तन भी करते हुए दिखाई दिए। कीर्तन के बाद यहां प्रसादी का वितरण भी किया गया। जिसके बाद छोटे बड़े सभी लोग अपने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिये। इस दौरान कई जगहों पर फाग गीतों पर नृत्य प्रोग्राम हुए। वहीं एहतियात के तौर पर कॉलोनियोंं व शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस जाप्ता ीाी तैनात रहा।
अब मंगलवार को धूलंडी पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए नगर परिषद सवाई माधोपुर की ओर से होली खेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पुराने शहर की पुरानी नगर पालिका और बजरिया के शर्मा होटल चौराहे पर आयोजित होगा।