5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
प्रियंका गांधी वाड्रा ने किए ‘कृष्णा’ के शावकों के दीदार
Play video

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किए ‘कृष्णा’ के शावकों के दीदार

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवार के साथ शनिवार को शाम की पारी में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 16 Feb 2020, 1:17 PM IST

सवाईमाधोपुर। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवार के साथ शनिवार को शाम की पारी में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्हें जोन चार में बाघिन टी-19 यानि कृष्णा के शावक टी-111 व टी-112 के दीदार हुए। बाघिन की शावकों के साथ अठखेलियां देखकर प्रियंका व उनके परिजन गदगद हो गए। इससे पहले सुबह की पारी में प्रियंका के परिजनों ने ही पार्क भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें भी जोन तीन मेंबाघिन टी-84 यानि एरोहेेड व उसके शावकों के दीदार हुए थे। सुबह की पारी में प्रियंका पार्क भ्रमण पर नहीं गई और होटल में ही विश्राम किया।

शाम सवा चार बजे गई भ्रमण पर
शाम की पारी में प्रियंका परिजनों के साथ पार्क भ्रमण पर निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से गई। दोपहर की पारी में पार्क भ्रमण का निर्धारित समय दोपहर ढाई बजे का है। लेकिन प्रियंका शाम करीब सवा चार बजे जोगी महल से रणथम्भौर भ्रमण पर गई। उसके साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा, बच्चे व उनके अन्य परिजन भी थे।

दस्तकार मेंं उठाया खरीदारी का लुत्फ
इससे पहले प्रियंका ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रणथम्भौर रोड स्थ्रित दस्तकार हस्तशिल्प केन्द्र पर परिजनों के साथ खरीदारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों का खासा पसंद किया साथ ही दस्तकार में काम करने वाली महिलाओं से भी बातचीत की।

विधायक व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
इससे पहले दोपहर करीब बारह बजे प्रियंका वाड्रा ने होटल में ही विधायक दानिश अबरार व अन्य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने विधायक व कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़