21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर
पार्क भ्रमण पर जाते समय प्रियंका ने छिपाया चेहरा
Play video

पार्क भ्रमण पर जाते समय प्रियंका ने छिपाया चेहरा

प्रियंका को भायी एरोहेड की अठखेलियां परिजनों के साथ किया पार्क भ्रमण

Google source verification

सवाईमाधोपुर.कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रणथम्भौरदौरे के दुसरे दिन रविवार को सुबह की पारी में परिजनों के साथ पार्क भ्रमण किया। वनाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उन्हें जोन तीन में बाघिन एरोहेड व उसके शावकों के दीदार हुए। बाघिन की अठखेलियां देखकर प्रियंका गदगद हो गई। इससे पहले सुबह पार्क भ्रमण पर जाते समय मार्ग में लोगों व कैमरे की नजर से बचने के लिए प्रियंका मुंह छिपाती नजर आई। वहीं सुबह त्रिनेत्र गणेश के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्री भी प्रियंका की एक नजर देखने को बेताब नजर आए। वहीं शाम की पारी में प्रियंका के परिजनों ने पार्क भ्रमण किया। इस दौरान उन्हे जोन पांच पर बाघ के दीदार हुए। प्रियंका का सुबह दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। इससे पहले शनिवार शाम की पारी में भी प्रियंका ने परिजनों के साथ पार्क भ्रमण किया था। इस दौरान जोन पांच में उन्हें कृष्णा के शावकों के दीदार हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़