23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सवाई माधोपुर
फागोत्सव में बही भजनों की सरिता
Play video

फागोत्सव में बही भजनों की सरिता

गौशाला में हुआ आयोजन

Google source verification

सवाईमाधोपुरफाल्गुन के महिने में होली की मस्ती के साथ फगोत्सव की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में सोमवार शाम को राधाकृष्ण गौशाला में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फाग के गीत और भजनों पर देर रात तक श्रोता जमे रहे। राधाकृष्ण गौशाला से जुड़े नगर परिषद के पूर्व उप सभापति राजेश गोयल ने बताया कि होली के अवसर पर गौशाला परिसर में फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने भाग लिया। यहां पर कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में राधाकृष्ण की आरती उताई गई। यहां फाग के गीतों और भजनों की बयार शुरु हुई। जिसमें कई स्थानीय गायक कलाकारों ने फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
। जिन पर महिलाएं और पुरुष झूमते हुए दिखाई दिए। इस दौरान गुलाल और अबीर से माहौल रंगीन नजर आया। फागोत्सव के दौरान लोग एक दूसरे पर गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए। यहां शाम सात बजे शुरु हुआ फागोत्सव का कार्यक्रम देर रात चल चला। जिसके बाद यहाम सामूहिक गोठ का आयोजन भी किया गया। इसमें श्रद्धालुओं व भक्तों ने प्रसादी पाई।कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भजनों की सरिता देर रात तक बही और श्रद्धालु श्याम रस में डूबे हुए नजर आए। कार्यक्रम के दौरान भगवान राधा कृष्ण व खाटूश्याम का भव्य दरबार सजाया गया। दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बना रहा।