10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी
गले मिलकर दी एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद
Play video

गले मिलकर दी एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद

सारी मस्जिदों में नवाज अदा की गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Mahendra Baghel

•

Updated: 5 Jun 2019, 6:43 PM IST

सिवनी. शहर के ज्यारत स्थित ईदगाह में बुधवार की सुबह ८.30 बजे शहर काजी ने मुस्लिमबंधुओं को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने देश में शांति और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के लिए शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग आए थे। शहर की सारी मस्जिदों में नवाज अदा की गई।
ईदगाह में विधायक दिनेश राय, खुमान सिंह, विमला ठाकुर, नगर पालिका प्रभारी सीएमओ गजेन्द्र पांण्डे आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कहा कि ईद का त्यौहार आपसी भाईचारा और एकता का प्रतीक है। इस दिवस पर सब कुछ भूलकर एक दूसरे के गले मिलना चाहिए। ईद उत्सव ही नहीं इबादत है। यह सीख है।
जानकारों की माने तो जिंदगी की खुशियों को इजहार करने का दिन ईद है। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने यह दिन मुकर्रर किए हैं, जिस दिन खुशियों का इजहार किया जाता है। इसीलिए इसे ईद-उल-फितर कहा जाता है। यह रमजान के 30 रोजे के बाद आती है। इस्लाम धर्म का यह पाक महीना है। नपा प्रशासन द्वारा इस बार पीने के पानी के लिए ठण्डे पानी के कैम्पर रखवाए गए थे।