22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी
देखिए यहां गूंजा नारा हर घर भगवा छाएगा…
Play video

देखिए यहां गूंजा नारा हर घर भगवा छाएगा…

हिन्दू नववर्ष रैली में विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, नारी शक्ति रहीं शामिल  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 22 Mar 2023, 8:51 PM IST

सिवनी. चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ हिन्दू नव वर्ष का आरम्भ बुधवार को हुआ। इन दिन सिवनी शहर भगवा तोरण और स्वागत द्वार से सजा हुआ था। बड़ा मिशन स्कूल से भगवा ध्वज के साथ वाहन रैली निकाली गई। रैली में सिवनी विधायक दिनेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, नारी शक्तियों सहित युवक-युवती शामिल हुए।
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। बुधवार से हिंदू नव वर्ष यानी विक्रम संवत 2080 की शुरुआत हो गई है। भगवान शिव की नगरी सिवनी में प्रतिवर्ष अनुसार युवा हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में दोपहिया वाहन रैली मिशन स्कूल मैदान से जय श्री राम के जय घोष के साथ प्रारंभ हुई। रैली गणेश चौक, बरघाट रोड, काली चौक, शुक्रवारी चौक, नेहरु रोड, दुर्गा चौक, ढिमरी मोहल्ला, छिन्दवाड़ा चौक, बस स्टेण्ड, पोस्ट आफिस, भैरोगंज स्टेडियम, ज्यारत नाका, पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे टोला, मातोश्री अपार्टमेंट के सामने से गायत्री मंदिर, बाहुबली चौक होते हुए सिंधिया चौक, मिशन स्कूल ग्राउण्ड पहुंची। जहां पर जय श्री राम के नारों से रैली का विधिवत समापन किया गया।
नगरवासियों ने पुष्प वर्षाकर किया स्वागत
रैली में चारपहिया वाहन पर पगड़ी लगाए विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष पूरे रैली में शामिल रहे। इनके पीछे ध्वज लहराते नारी शक्ति और नागरिकों के वाहनों की कतार चल रही थी। नगर के जिन भी मार्गों से गुजरी लोगों ने फूल वर्षाकर सनातन धर्मावलंबियों का स्वागत किया। आयोजन स्थल मिशन स्कूल मैदान पर सभी के लिए जलपान, फल, पेयजल आदि का प्रबंध भी नागरिकों की ओर से किया गया।
पुलिस ने की बेरीकेटिंग, दिखे तगड़े सुरक्षा इंतजाम
नगर में लम्बी वाहन रैली आयोजन को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह बेरीकेटिंग कर रोड पर पुलिस बल तैनात किया था। रैली के निकलने के दौरान विभिन्न रास्तों को बंद कर रैली के गुजरने तक अन्य वाहनों का आवागमन रोक दिया था। इसके अलावा पूरे रैली के आगे व पीछे पुलिस वाहन शामिल रहे। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस की तैनाती रही। शहर में सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस ने लगातार नजर बनाए रखी।