7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी
Play video

बड़े ने छोटे भाई को गोली मार की हत्या

कुरई थाना क्षेत्र के आमटपानी ग्राम का मामला

Google source verification

सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के आमटपानी ग्राम में शुक्रवार की सुबह मझले भाई ने छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों में रेत उठाने को लेकर विवाद कहासुनी हुई और मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद रघुवंशी (४०) ने मझले भाई कुमोद रघुवंशी की जमीन पर रेत गिराया था। कुमोद ने छोटे भाई से रेत हटाने की बात कही तो उसने कहा कि हटा लूंगा, लेकिन हटाया नहीं। शुक्रवार की सुबह कुमोद ने प्रमोद को रेत हटाने की बात कही, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। इस पर कुमोद बोला कि वह खुद रेत हटाएगा। इस पर प्रमोद ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद कुमोद घर में गया और अंदर से १२ बोर बंदुक लेकर आया और प्रमोद को निशाना बनाकर फायर कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसबीच कुमोद बंदुक फेंककर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में प्रमोद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेल ने बताया कि आरोपी मृतक का सगा भाई है। दोनों में रेत उठाने को लेकर विवाद हुआ था। इसीबात पर उसने गोली मारी है। पुलिस ने बंदुक बरामद कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।