23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

मानव वृक्ष ने दिखाई भविष्य की तस्वीर, देखें वीडियो

मातृ शक्ति संगठन व यूथ विंग समर्पण का आयोजन

Google source verification

सिवनी. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मातृशक्ति संगठन यूथ विंग समर्पण युवा संगठन के तत्वाधान में नगर में पर्यावरण बचाओ संदेश यात्रा निकाली गई। संदेश यात्रा का प्रारंभ बड़े मिशन स्कूल प्रांगण से किया गया। जो कि मुख्य चौराहो एवं मार्गों से होकर दल सागर के विसर्जन घाट पर समापन हुआ। घाट पर फैली गंदगी को संगठन सदस्यों ने तत्परता से साफ करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। ग्रीन सिवनी क्लीन सिवनी हमारा संकल्प है और अपने नगर की हरयाली एवं साफ -सफाई के लिए हम सदैव डटे रहेंगे।

 

human tree has seen

संदेश यात्रा के दौरान संगठन के सदस्यों ने जल बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। साथ ही वाहन से निकलने वाले धुएं को प्रकृति का परम शत्रु बताया और अपने आसपास स्वच्छता रखने जनमानस को प्रेरित किया। संदेश यात्रा का स्वागत सभी प्रमुख चौराहों व मार्गो में प्रकृति प्रेमियों द्वारा किया गया। भीषण तपती गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

human tree has seen

प्रकृति के प्रति प्रेम उनके सराहनीय कार्य से स्पष्ट हो रहा था। संदेश यात्रा का आकर्षण उसमें सम्मिलित मानव वृक्ष रहे जो पीठ में वृक्ष और ऑक्सीजन मास्क लगा कर आने वाले संकट का संदेश दे रहे थे। प्रकृति संरक्षण तथा प्रदूषण को रोकने का संदेश देने निकाली गई। संदेश यात्रा में रुकरुक कर दुकानदार और ग्राहकों को कपड़ों से बनी थैलियां भी भेंट कर पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।

human tree has seen

जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत बनी मातृशक्ति संगठन विगत कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी है। मानव रैली में संगठन की ग्रामीण शाखा नरेला, बामनदेही और बाड़ीबाड़ा, गोलीटोला के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सराहनीय सहयोग किया। इस संदेश यात्रा में उपस्थित हुए जिले के प्रबुद्ध, संवेदनशील नागरिको का उपहार के रूप में प्यारे नन्हे पौधे इस विश्वास के साथ दिए गए कि स्नेह से सींच कर इन्हें वृक्ष बनाया जाएगा।