29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
जुताई करते समय खेत से निकला हथियारों का खजाना, सैकड़ों साल पुरानी हैं तलवारें और बंदूकें
Play video

जुताई करते समय खेत से निकला हथियारों का खजाना, सैकड़ों साल पुरानी हैं तलवारें और बंदूकें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जुताई करते समय हथियारों का खजाना निकला है। किसान अपने खेत में हल चला रहा था तभी जमीन के अंदर हल किसी लोहे जैसी भारी चीज से टकराया। इसके बाद जब वहां खुदाई की गई तो बड़े पैमाने पर तलवार, खंजर, बरछी और बंदूकें निकलीं। खजाने की जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 7 Nov 2024, 2:04 PM IST

यूपी के शाहजहांपुर में जुताई करते समय खेत से हथियारों का खजाना निकला है। किसान जब अपने खेत में हल चला रहा था तभी हल किसी लोहे जैसी भारी चीज से टकराई। खेत में जुताई के दौरान किसान को तलवार, बंदूक, खंजर-भाले समेत अन्य काफी सामान मिला है। खजाने की जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक 21 तलवारें, 13 बंदूक, खंजर और भाले निकले हैं। खबर आग की तरह गांव में फैल गई जिसके बाद हथियार देखने वालों का तांता लग गया। अब ये हथियार कितना पुराना है इसका पता पुरातत्व विभाग टीम लगाएगी। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो यूपी के शाहजहांपुर का बताया जा रहा है। हालांकि पत्रिका उत्तर प्रदेश इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश