11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
बदायूं के 50 हजार किसान लेंगे पीएम मोदी की किसान रैली में हिस्सा
Play video

बदायूं के 50 हजार किसान लेंगे पीएम मोदी की किसान रैली में हिस्सा

21 जुलाई को शाहजहांपुर में है पीएम नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली। तीन लाख किसानों के शामिल होने की उम्मीद।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

suchita mishra

•

Updated: 17 Jul 2018, 12:17 PM IST

बदायूं। बदायूं बीजेपी संगठन को 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाली पीएम की किसान रैली में 50 हज़ार किसानों को ले जाने का लक्ष्य मिला है। बीजेपी के बूथ लेवल के कार्यकर्ता 500 बसों से इन किसानों को बदायूं से शाहजहांपुर लेकर जायेंगे। इसके लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। किसानों से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। खास फोकस उन किसानों पर है जो सरकार से लाभ प्राप्त कर चुके हैं। रैली में करीब तीन लाख किसानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस बारे में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि किसान कल्याण रैली 21 जुलाई को शाहजहांपुर में होने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री किसानों को संबोधित करेंगे। ये आठ जिलों की रैली है।
उन्होंने कहा कि आठ जिलों के कोने कोने से किसान रैली में पहुंचे, इसकी सूचना वहां तक पहुंचे और भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें रैली में ले जाने का काम करें। उन्होंने बताया कि हमने दो लाख किसानों का लक्ष्य लिया था। लेकिन जब हमने शहरों में जाना शुरू किया तो किसानों का उत्साह देखकर लगा कि ये लक्ष्य छोटा पड़ जाएगा। 21 जुलाई को दो लाख से कहीं ज्यादा किसान रैली में शामिल होंगे।

 

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश