
शाहजहांपुर। किसान यूनियन ने रेल रोको आंदोलन किया। किसान यूनियन के कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर पर धरना देने पहंच गए इस दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाई स्पीड में आ रही ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगा कर रोकना पड़ा, अगर ट्रेन समय पर न रुक पाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इमरजेंसी ब्रेक न लगते तो हो सकता था बड़ा हादसा
घटना थाना सदर बाजार के गोविन्दगंज रेलवे फाटक की है जहां आज भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर बैठ गये और हंगामा शुरू कर दिया। जिस वक्त किसान यूनियन रेलवे ट्रेक पर बैठकर धरना कर रहे थे इसी बीच कलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस तेज स्पीड में आ गयी। लोगों को रेलवे ट्रैक पर बैठा देख ट्रेन के ड्राईवर ने इमरजेन्सी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया वरना यहां एक बड़ा हादशा हो जाता।
एसडीएम पर भूमाफिया का साथ देने का आरोप
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता यहां अपनी तमाम मांगों को लेकर पिछले 24 दिनों धरने पर बैठे हैं। एसडीएम सदर राम जी मिश्रा पर भूमाफियाओं का साथ देने का आरोप लगा रहे हैं। उनकी मांग थी कि एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें हटाया जाये साथ बिजली के बढ़े हुए दामों को भी वापस लिया जाये।