23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर

पिता ने किया था कांग्रेस में वंशवाद का विरोध, बेटे का आया राहुल की ताजपोशी पर बड़ा बयान

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने राहुल गांधी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ताजपोशी पर बड़ा बयान दिया है।

Google source verification

शाहजहांपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर राहुल गंधी की ताजपोशी तय है। इस संबंध में राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का बड़ा बयान आया है। जितिन प्रसाद ने कहा है कि सभी कांग्रेस नेताओं को बहुत समय से ये आस लगी हुई थी कि राहुल गांधी जल्दी से कांग्रेस के अध्यक्ष बनें, अब जल्द ही ऐसा होने वाला है।


राहुल गांधी का राष्ट्री अध्यक्ष बनना तय

जितिन प्रसाद ने कहा है कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद 2019 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। जितिन प्रसाद ने भारतीय जनत पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। इन लोगों ने सिर्फ खोखले वादे ही किये हैं। काम कुछ नहीं किया।


जितिन के पिता ने कांग्रेस में वंशवाद का किया था विरोध

आपको बता दे कि कुंवर जितिन प्रसाद के पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंवर जितेन्द्र प्रसाद ने सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का विरोध किया था। नवंबर 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे।