27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर
भारत को इजराइल से बहुत कुछ सीखने की जरूरत: चिन्मयानंद
Play video

भारत को इजराइल से बहुत कुछ सीखने की जरूरत: चिन्मयानंद

पूर्व केंद्रीय गृह राजमंत्री ने कहा है कि निरंकुश होते पाकिस्तान पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

Google source verification

शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद ने थल सेनाध्यक्ष के बयान का समर्थन किया है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। सेना दिवस के मौके पर सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। पकिस्तान को कड़ी चेतावनी का पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मन्त्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने समर्थन करते हुए कहा कि सभी राजनैतिक पार्टियों को एक साथ आकर सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए और अब वक्त आ गया है कि निरंकुश होते पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाए।

इजराइल से दोस्ती मजबूत करनी होगी

साथ ही उन्होंने भारत दौरे पर ताजमहल देखने आए इजराइली प्रधानमन्त्री नेतन्याहू का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इजराइल भारत के लिए एक आदर्श देश है। भारत को अभी इजराइल से बहुत कुछ सीखना है। भारत को इजराइल से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। जिसकी लिए भारत को इजराइल से दोस्ती मजबूत करनी होगी।

राहुल अपरिपक्व राजनेता

उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि राहुल एक अपरिपक्व पॉलिटिशियन हैं। वहीं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के नयायधीशों के मीडिया के सामने आने के सवाल पर कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं द्वारा खुद का अतिक्रमण करना उन संस्थाओं के हित में नहीं है। इन संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और इन लोगों का ये कर्तव्य है कि सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा बनाये रखें।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश