शाहजहांपुर। होली को मनाने के तरीके पूरे देश में अलग अलग हैं। कहीं फूलों से होली खेली जाती है तो कहीं लठामार होली, लेकिन शाहजहांपुर में होली खेलने की परम्परा सबसे अनूठी है। ये जूतामार होली अंग्रेजों के प्रति अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए खेली जाती है। एक अंग्रेज को लाट साहब बनाकर उसे जूतों से पीटा जाता है। होली लाट साहब के जुलूस के नाम से जानी जाती है। बेहद संवेदनशील माने जाने वाले लाट साहब के जुलूस में पुलिस की बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है।