27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहजहांपुर
BIG NEWS सावन के आखिरी सोमवार पर कांवड़ियों का तांडव, ट्रक पलटा और लगाई आग, देखें वीडियो
Play video

BIG NEWS सावन के आखिरी सोमवार पर कांवड़ियों का तांडव, ट्रक पलटा और लगाई आग, देखें वीडियो

जब ट्रक के अंदर झांक कर देखा तो कांवड़िये आग बबूला हो गए। ट्रक के अंदर प्रतिबंधित पशुओं की खाल और पूंछ भरी हुई थीं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 20 Aug 2018, 4:25 PM IST

शाहजहांपुर। सावन के अंतिम सोमवार पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए। उस समय हड़कंप मच गया जब कांवड़ियों ने ट्रक को खाई में पलट दिया, कांवड़ियों का इतने भर से ही मन नहीं भरा उन्होंने ट्रक मेंं आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था।

brning truck

प्‌रतिबंधित पशुओं की पूंछ व खाल देख गुस्साए कांवड़िये

घटना थाना कलान के बदायूं-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे की है। जहां देवस्थान पटना देवकली के पास कांवड़िए कांवड़ चढ़ाने के लिये जा रहे थे, तभी प्रतिबंधित पशुओं की खाल से भरा बदबूदार एक ट्रक गुजरा। कांवड़ियों को शक होने पर ट्रक को रोक लिया। जब ट्रक के अंदर झांक कर देखा तो कांवड़िये आग बबूला हो गए। ट्रक के अंदर प्रतिबंधित पशुओं की खाल और पूंछ भरी हुई थीं। इस बात से आक्रोशित सैकड़ों कांवड़ियों ने ट्रक को आगे ले जा कर खाई में पलट दिया। इतना ही कंवड़ियों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

burning truck

प्रशासन ने साधी चुप्पी

आगजनी की सूचना के बाद जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अधिकारी और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं अधिकारियों ने भीड़ को काबू किया। फिलहाल जब तक ट्रक जलकर खाक हो चुका था। वहीं पूरे मामले में अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

 

burning truck

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश