
शाजहांपुर। 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पदमावत का विरोध उत्तर प्रदेश में लगातार तेज होता जा रहा है। शाहजहांपुर में क्षत्रिय महासेना ने फिल्म निर्माता संजय भंसाली के खिलाफ जमकर नारबोजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापना सौंपा है। फिल्म को उत्तर प्रदेश में बैन करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जिनसे हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
पद्मावत की रिलीज पर रोक लगाने की मांग
जलालाबाद में क्षत्रिय महासेना के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया और फिल्म के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। उनकी मांग है कि उत्तर प्रदेश में फिल्म पदमावत पर रोक लगाई जाए। क्षत्रि महासेना ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। क्षत्रिय महासेना के प्रदीप रघुवंशी ने कहा कि फिल्म पदमावत में क्षत्रिय समाज की भावनाओं को आहत करने के दृश्य़ फिल्माए गए हैं। फिल्म में देश के गौरवशाली इतिहास की जगह तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर गलत छवि पेश करने की कोशिश की गई, इसलिए फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।